सपने मे खुद को पीरियड होते दिखे, तो हो जाएँ सावधान….

Periods in dream meaning:-आज के इस लेख मे हम जानेंगे कि सपने में पीरियड्स होते हुए देखना आपके लिए क्या संकेत लेकर आता है। दोस्तों सपने हमे सोते समय एक ऐसी काल्पनिक दुनिया ले जाते है जो वास्तव मे होती नही है परंतु हमे लगता है कि हम उस दुनिया मे ही रहते है। किसी को नहीं पता कि आखिर सपने क्यू और किस वजह से आते है, अगर मनोचिकित्सक की माने तो सपने हमारे आस पास हो रही घटनाओं या दिमाग की मानसिक स्थिति के फलस्वरूप हमे दिखाई देते है। वहीं अगर हम हिन्दू धर्म शास्त्रों की माने तो सोते समय दिखाई देने वाला हर सपना हमें हमारे आने वाले भविष्य की झलक दिखलाता है। यदि स्वप्नशास्त्र की बात करें तो हर सपने का अपना एक अर्थ अवश्य होता है परंतु सपने का अर्थ इस बात पर निर्भर करता है कि आपने वह सपना किन परिस्थितियों मे और किस रूप मे देखा है। तो आज के इस लेख मे हम आपको सपने मे माहवारी या फिर पीरियड्स देखने का क्या मतलब (Sapne me period dekhna ka matlab) होता है ये बताने वाले है। तो चलिये जानते है सपने मे पीरियड देखने के विभिन्न अर्थो के बारे मे।

सपने में पीरियड्स देखना शुभ या अशुभ – Sapne Me Period Dekhna Acha ya Bura

Sapne Me Period Dekhna

यदि आप अपने सपने मे खुद कों या किसी दूसरे को माहवारी या फिर पीरियड्स (seeing periods in dream) होते देखते है तो यह स्वप्न आपके लिए अच्छा नहीं माना जाता है। इस प्रकार के सपने का अर्थ है कि आपको आर्थिक नुकसान होने की प्रबल संभावनाएं है इसलिए अपने आर्थिक निर्णय बहुत ही सोच समझकर लें। सोते समय पीरियड्स का सपना देखने वाले लोगों के पैसे फालतू के कामों में खर्च होंगे या फिर आपके घर में किसी भी सदस्य को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

सपने में खुद को पीरियड्स होते हुए देखना – Sapne Me Khud Ko Period Hote Dekhna

सपने में खुद को पीरियड्स या माहवारी होते हुए यदि आप देखती है तो ये सपना आपके लिए अच्छा नहीं माना जाता। इस स्वप्न का अर्थ है कि आपको निकट भविष्य मे लोगो से बचकर रहने की जरूरत है, लोग आपको धोखा देंगे, मानसिक तनाव रहेगा, आप जो भी काम या योजना बनाएँगे वह सब विफल रहेंगे। यहा तक कि आपके बोले गए शब्द भी आपको नुकसान पहुंचा सकते है और लोग आपको आपके बोले गए शब्दों के आधार पर ही फंसा सकते है इसलिए सोच समझकर ही कोई बात करें।

सपने में पीरियड्स का खून देखना – Sapne Me Period Ka Khoon Dekhna

Seeing period blood in dream meaning:- यदि आप अपने सपने मे पीरियड्स का खून देखते है तो ये भी आपके लिए एक अच्छा सपना नही होता है। sapne me period ka blood dekhna इस बात की ओर संकेत करता है कि आने वाले समय मे आपके ऊपर मुसीबतें टूट सकती है और इनमे फंस सकते हैं। अगर आप अपने जीवन मे कुछ भी बदलना सोच रहे है जैसे कारोबार, घर, कार आदि तो बहुत सोच समझकर ही ऐसे फैसले लें। लोग आपके साथ छल कर सकते है। यदि आप इस प्रकार के सपने का दुष्प्रभाव कम करना चाहते है तो आपको रोज सूर्य भगवान को जल चढ़ाना चाहिए।

सपने में पीरियड्स का कपड़ा देखना – Sapne Me Period Ka Kapda Dekhna

अगर आप अपने सपने में पीरियड्स का कपड़ा (sapne me period ka kapda dekhna) देखते है तो ये सपना आपके अच्छे समय को दर्शाता है। इससे पता चलता है कि आपकी जो भी परेशानियाँ है अब उनका अंत होने वाला है। आपके जीवन जो भी समस्याएं चल रही है वह सब अब खत्म हो जायेंगी। ये सपना आपके अच्छे भविष्य की ओर संकेत करता है इसलिए आपको अपनी परेशानियों के अंत के लिए थोड़ा धैर्य रखना होगा।

सपने में पीरियड में बहोत दर्द होना । sapne me period me bahot dard hona

यदि कोई महिला खुद को अपने सपने में पीरियड की वजह से बहुत दर्द मे देखती है या फिर वो किसी और को भी इस तरह की परेशानी मे अपने स्वप्न मे देखती है तो ये एक अशुभ संकेत देता है। इसका मतलब है कि आप जल्दी ही किसी आर्थिक परेशानी मे घिरने वाले है या फिर आपको आपकी नौकरी मे समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। 

सपने में पीरियड के कपडे धोना (Sapne Me Period Ka Kapde Dhona)

यदि आप अपने स्वप्न मे पीरियड आने से गंदे हुए कपड़े धोते हुए खुद को देखती है तो इसका अर्थ है कि आपकी ज़िंदगी मे जो भी मुश्किले है वो धीरे धीरे खत्म हो रही है और बहुत ही जल्द आपको अपने किए गए कामों का फल मिलने वाला है। यदि कोई बीमार व्यक्ति ये सपना देखता है तो इसका अर्थ है कि जल्दी ही आपको अपनी बीमारी से निजात मिलने वाली है। आने वाले निकट भविष्य मे आपका स्वास्थ्य अच्छा होगा और आप बिलकुल तंदरुस्त होंगी। तो ये सपना आपके लिए एक अच्छा सपना माना जाता है।

गर्भवती स्त्री को सपने में मासिक आना। Garbhavati mahila ko sapne me periods aana

यदि कोई महिला जो गर्भ से है, खुद को या किसी दूसरे को अपने सपने मे माहवारी की अवस्था मे देखती है तो वह बहुत घबरा जाती है क्यूंकी मासिक धर्म होना गर्भ से ना होने का इशारा होता है। तो इस प्रकार का स्वप्न देखने के बाद आपको बिलकुल भी घबराने की जरूरत नहीं है क्यूंकी यह एक शुभ सपना माना जाता है। इस प्रकार का स्वप्न देखने वाली महिला का होने वाला बच्चा निरोगी और तंदरुस्त होता है।

➡️ये भी पढ़ेंसपने मे सेक्स करते देखना कैसा होता है

सपने में पुरुष को पीरियड आना Sapne me purush ko period ana

सपने मे यदि कोई पुरुष खुद को माहवारी होता देखे तो ये सपना बहुत ही अजीब होता है लेकिन सपने तो आखिर सपने होते है और किसी को भी कैसा भी, किसी भी प्रकार का सपना दिखाई दे सकता है, इसलिए इससे घबराने की बिलकुल भी आवश्यकता नहीं है। वैसे तो ऐसा सपना बहुत ही कम दिखाई देता है परंतु यदि किसी को दिखाई दे तो ये उनके लिए शुभ संकेत होता है। ये स्वप्न देखने वाले व्यक्ति के जीवन मे अच्छा समय आने वाला है, जिसकी वजह से उसे हर जगह से लाभ की ही प्राप्ति होगी। आप जिस भी काम मे अपनी किस्मत आजमाओगे आपको वहाँ से फायदा ही होगा। कुछ ही दिनो मे आप धनवान बनते हुए नज़र आयंगे।

सपने में सेनेटरी पैड खरीदना Sapne me sanitary pad kharidna 

अगर आप खुद को अपने सपने मे सेनेटरी पेड खरीदते देखते है तो ये स्वप्न आपके लिए अशुभ संकेत देता है। इसका अर्थ है कि निकट भविष्य आपके लिए बहुत बुरा होने वाला है। आपके ज्ञान, शारीरिक क्षमता, यहाँ तक की चीजों को सीखने समझने की शक्ति भी आपके अंदर कम हो जाएगी। आप मूर्खता की ओर बढ़ सकते है। आपकी यौन क्षमता और पौरुष भी क्षीण होने लगेगा और आप अपने जीवन मे पिछड़ते चले जाएंगे।

तो दोस्तों इस लेख मे आपने जाना कि सपने मे पीरियड (Sapne Me Period Dekhna) देखने के विभिन्न सपनों के बारे मे। यदि आपको यहाँ बताए गए सपनों के अतिरिक्त किसी और प्रकार का सपना दिखाई देता है और आप उसका अर्थ जानना चाहते है तो तो नीचे कमेंट ज़रूर कीजिएगा।

Read More Dreams Meanings

3 thoughts on “सपने मे खुद को पीरियड होते दिखे, तो हो जाएँ सावधान….”

  1. Pingback: सपने मे सोना देखना देता है ये शुभ व अशुभ संकेत sapne me sona dekhna

  2. Pingback: सपने मे खुद की शादी देखना अशुभ संकेतsapne me khud ki shadi dekhna

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top