सपने मे शरीर के अंग देखने का मतलब

दोस्तों सपने मनुष्य की ज़िंदगी का अहम हिस्सा होते है। शायद ही कोई इंसान इस दुनिया मे ऐसा हो जो सपने ना देखता हो। यहाँ तक की जानवर भी सपने देखते है। सपनों मे लोग अलग अलग प्रकार की घटनाएँ घटित होते देखते है और बहुत सारी चीजों को भी देखते है। दोस्तों सपनों मे दिखाई देने वाली हर घटना या वस्तु का कुछ ना कुछ अर्थ अवश्य होता है। इस लेख मे हम आपको सपने मे शरीर के अंग देखने (Sapne me sharir ke ang dekhna) का मतलब बताने वाले है। तो दोस्तों इस लेख को पूरा पढ़ना जिससे आपको शरीर के सभी अंगों से संबन्धित सपनों के अर्थ पता चल पाएँ।

सपने मे शरीर के अंग देखना | Sapne me sharir ke ang dekhna

Sapne me sharir ke ang dekhna

कटे बिखरे अंग देखना

यदि आप अपने स्वप्न मे किसी जीव या मनुष्य के कटे हुए अंग देखते है तो यह आपके अच्छे स्वास्थ्य का संकेत होता है। इस प्रकार का स्वप्न देखने वाले व्यक्ति के ऐसे करीबी जो बीमार हों उनके स्वस्थ होने का संकेत ये सपना देता है। परंतु यदि आप गौवंश के कटे अंग देखते है तो ये आपके लिए अशुभ और किसी आकस्मिक संकट का संकेत होता है।

अंगदान करना

यदि आप अपने सपने मे अंगदान करते है या फिर काटकर देते है तो यह आपके उज्जवल भविष्य की ओर संकेत देता है। आपको हर काम मे सफलता मिलेगी साथ ही साथ आपको किसी प्रतिष्ठित पुरस्कार या फिर सम्मान मिलने की भी पूरी संभावना बनती है।

अंगुली कटना

यदि आप अपने सपने मे खुद को अंगुली मुह मे देता हुआ, अंगुली को कटता हुआ या फिर चुसवाते हुए दिखाई देते है तो इस प्रकार का स्वप्न आपके परिवार मे कलह होने या कहासुनी होनी की ओर इशारा करता है। परिवार मे किसी बड़े से आपकी बहस हो सकती है, जिससे परिवार के अन्य सदस्यों को भी परेशानी उठानी पड़ेगी।

अंडकोश देखना

यदि आप अपने सपने मे खुद के या किसी और के अंडकोश देखते है तो इससे यात्रा की संभावना बनती है। आपको अचानक ही किसी दूर देश प्रदेश मे यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

Sapne me sharir ke ang dekhna सपने मे शरीर के अंग देखना का मतलब

आलिंगन या गले लगाना

यदि आप अपने सपने मे किसी पुरुष से गले मिलते हुए देखते है तो यह किसी से शत्रुता होने का संकेत होता है। अगर कोई पुरुष किसी स्त्री से गले मिलते हुए अपने स्वप्न मे देखता है तो काम सुख की प्राप्ति की संभावना होती है। कोई स्त्री किसी पुरुष से गले मिलते अपने सपने मे देखती है तो इसका मतलब है कि वह अपने पति से खुश नही है और उसके विद्रोह मे पराए पुरुष से आलिंगनरत है। यदि कोई स्त्री दूसरी स्त्री से अपने स्वप्न मे गले मिलते हुए देखती है इसका मतलब है कि उनके परिवार मे धन का आगमन होने वाला है।

यौन अंग देखना

अगर कोई पुरुष सपने मे अपना लिंग देखता है तो यह संतान प्राप्ति का संकेत होता है और अगर पुरुष किसी स्त्री की योनि को अपने स्वप्न मे देखता है तो इसका मतलब है कि उसके और उसकी पत्नी के बीच दूरियाँ बढ़ सकती है। यदि कोई स्त्री पुरुष का लिंग देखती है तो इसका मतलब होता है कि जल्द ही उसे काम सुख कि प्राप्ति होगी वहीं स्त्री द्वारा किसी दूसरी स्त्री की योनि देखना अशुभ माना जाता है।

आँख देखना

यदि आप अपने सपने मे लाल आँखें देखते है ये आपके लिए शुभ होता है वहीं यदि आप काले घेरों वाली आँखें देखते है तो इस प्रकार का सपना व्यापार मे लाभ की ओर संकेत करता है। अगर आप सपने मे देखते है कि आपकी आँखें आ रही है तो आपके परिवार मे पुत्ररत्न की प्राप्ति का अच्छा योग बन रहा है। इसके अलावा यदि आप खुशहाल और चंचल आँखें देखते है तो आपके बीमार होने की संभावना है। सपने मे अपने या किसी के भी आँसू देखना परिवार मे मंगल कार्य होने का संकेत होता है।

खोपड़ी देखना

अगर आप अपने सपने मे किसी मनुष्य की खोपड़ी देखते है तो ये दर्शाता है कि आपसे अंजाने मे ही किसी कार्य मे बड़ी गलती हो सकती है अतः सतर्क रहें। बहुत सी खोपड़ियाँ यदि आपको एक साथ दिखाई देती है तो इस प्रकार के स्वप्न का अर्थ है कि आप काही भी भीड़भाड़ मे फँसकर दुर्घटनाग्रस्त हो सकते है इसलिए आपको बड़ी ही सावधानी से सफर करने की आवश्यकता है।

अचानक चौंककर सपने का टूटना

सोते समय कई बार हमारा स्वप्न अचानक से टूट जाता है और हम चौंककर नींद से बाहर आ जाते है तो इस प्रकार के स्वप्न का कोई अर्थ नहीं होता है। चौककर नींद का टूटना सपने को निरर्थक कर देता है।

हाथ मे छह अंगुलियाँ देखना

सपने मे छह अंगुलियों वाला हाथ देखना शुभ माना गया है। यदि आप अपने ही हाथ मे छह अंगुलियाँ देखते है तो यह और भी अधिक शुभ माना जाता है। परंतु अगर अप पैरों मे छह अंगुलियाँ देखते है तो यह अशुभ माना जाता है।

छाती या स्तन देखना

किसी पुरुष द्वारा स्त्री के नग्न स्तन देखना काम सुख की प्राप्ति का सूचक है और अगर पुरुष स्त्री के नग्न स्तनों का स्पर्श करे तो पत्नी से दूरी होने का संकेत है। किसी स्त्री द्वारा किसी स्त्री के स्तन देखना, यदि वह विवाहित है तो उसके शीघ्र गर्भवती होने की संभावना है अगर वह अविवाहित है तो शीघ्र विवाह होने का योग बनता है। किसी स्त्री द्वारा पुरुष की बिना बाल वाली छाती देखना पति से झगड़ा होने की संभावना को दर्शाता है और इसके उलट बालों से भरी छाती देखना पिया से मिलन होने का शुभ संकेत होता है। सपने मे बच्चे को स्तनपान कराते देखना किसी कार्य मे सफलता का संकेत है। सपने मे स्त्री का ढका स्तन देखना अशुभ माना गया है।

दांत देखना

दांत का टूटना शुभ माना गया है, दांत का धोना, माँजना, अच्छे स्वास्थ्य का संकेत है। अगर आप अपने या किसी और के दांत मे दर्द देखते है तो ये किसी नए कार्य की शुरुआत का संकेत है। यदि आप खुद को या किसी और को कराहते देखना किसी मित्र या परिजन से व्यापार मे लाभ होने का संकेत देता है।

नंगा शरीर देखना

कोई पुरुष सपने मे अगर किसी स्त्री का नंगा शरीर देखता है तो उसको कामसुख की प्राप्ति की संभावना होती है वहीं अगर वह किसी पुरुष का नंगा शरीर देखता है तो किसी से लड़ाई झगड़ा होने का संकेत है। किसी स्त्री द्वारा सपने मे किसी पुरुष का नंगा शरीर देखना पति से कुछ समय के लिए दूरी होने की संभवना को दर्शाता है वहीं स्त्री द्वारा किसी दूसरी स्त्री का नंगा शरीर देखना परिवार मे किसी व्रद्ध महिला से कलह का संकेत है।

नितंब देखना

अगर आप सपने मे किसी स्त्री, पुरुष या शिशु के नितंब देखते है तो उस दिन काम सुख की प्राति होने का योग बनता है। नितंबों का स्वप्न मे स्पर्श करना या उनको थपथपाना किसी रोग से जल्द ही पीड़ित होने की संभावना का सूचक है।

दोस्तों ये थे सपने मे शरीर के अंग देखना (Sapne me sharir ke ang dekhna) के कुछ मतलब। यदि आप अपने सपने मे शरीर का कोई और अंग देखते है और उसका मतलब जानना चाहते है तो नीचे कमेंट कीजिये। धन्यवाद!

Ye Bhi Padhen

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top