क्या होता है सपने मे होली खेलने का मतलब

सपने कई बार हमे अच्छी फीलिंग्स देते है तो कई बार वही सपने हमारे जीवन की सच्चाई बन जाते है। सपने हर किसी की जिंदगी से जुड़े हुए होते है। यदि सपने अच्छे हो तो हम उस सपने को याद करके खुश होते रहते है कि काश जो हमने देखा है वो हकीकत बन जाये। पर ऐसा भी होता है कि कई बार हमे सपनों में कुछ ऐसा दिखाई देता है जिसका मतलब हमे पता ही नही होता। हमारा मन अंदर से इस बात के लिए परेशान रहता है कि कही इस सपने का इशारा हमारे जीवन में होने वाली किसी अनहोनी से तो नही है। आज के इस लेख मे हम सपने मे होली खेलने का मतलब आपको बताने वाले है। जी हाँ यदि आप सपने मे खुद को या किसी और को होली खेलते (Sapne me holi khelna) हुए देखते है तो क्या होता है इसका मतलब? आइये जानते है। दोस्तों सपने में आप अगर होली खेलते देखते है तो ये आपके लिए ये बहुत शुभ होता है।

Sapne me holi khelna

सपने में खुद को होली खेलते देखना

दोस्तों अगर आप खुद को सपने में होली खेलते हुए देखते है तो ये आपके लिए अच्छा नही होता है। इसका मतलब ये है कि आपके रिश्तेदारों से आपके आपसी सम्बंध में विवाद हो सकता है। इसके अलावा आपका समाज में अपमान भी हो सकता है। और आपको जीवन का बुरा वक्त देखना पड़ सकता है।

सपने में दुसरो को होली खेलते देखना

अगर आप अपने सपने में किसी दूसरे को होली खेलता (Sapne me holi khelna) देखते है तो ये आपके लिए शुभ हो सकता है। ये सपना इस बात को दर्शाता है कि आपके आने वाले जीवन में आपका भाग्य खुल सकता है। अगर आप नोकरी पेशा व्यक्ति है तो आपको बड़ी कामयाबी मिलने की संभावना है। और आपको धन का लाभ भी होने का योग है। आपको चाहिए कि आप अपनी कोशिश जारी रखे और डटकर मुसीबतों का सामना करे।

सपने में होली (होलिका) दहन देखना

सपने में होलिका दहन देखना बहुत शुभ होता है। इस तरह का सपना देखना, आपकी निजी जिंदगी में बदलाव आने का संकेत है और आपके जीवन में अच्छे कई परिवर्तन होने की पूरी संभावना है। खुशियाँ आपके दरवाजे पर दस्तक देने वाली है। आपके जीवन मे चल रही परेशानियाँ दूर होने वाली है। यही नहीं आपकी आर्थिक स्तिथि में भी बदलाव आ सकता है।

सपने में गुलाल से होली खेलते देखना

होली के त्यौहार को हम अलग अलग रंगो से खेलकर मनाते है। यदि आप सपने में खुद को गुलाल से होली खेलते देखते है तो ये आपके लिए अच्छा माना जाता है। ये आपको सफलता का संकेत देता है। अगर आप किसी कार्य को शुरू कर रहे है तो आने वाले समय में आपको उसमे काफी लाभ होने का योग होगा। साथ ही साथआपको मन चाहा लक्ष्य भी प्राप्त होगा|

सपने में होली के रंग देखना

अगर आप सपना होली का देख रहे है और उसमे आप होली के रंगो को देखते, है तो ये भी आपके लिए शुभ होता है। जैसे आपने होली के गुलाल रंग या नीला, पीला रंग सपने में देखे होते है तो इसका मतलब ये है कि आपकी जिंदगी में भी रंगो भरी शाम आने वाली है। आपको बहुत बड़ी ख़ुशी मिलने वाली है। आपका सपना आपके लिए खुशहाल जीवन की कल्पना करता है।

सपने में होली खेलने का मतलब क्या होता है? Sapne me holi khelna

अगर आप सपने में खुद कों होली खेलता देखते है तो इसका मतलब है की ये सपना आपके लिए शुभ होने वाला है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार इस तरह के सपने आपके आने वाले जीवन में खुशियों का सबब बनेंगे। और अगर कुँवारा लड़का या लड़की इस सपने को देखते है तो इसका संकेत है की उसको कोई जल्द ही जीवन साथी मिलने वाला है।

सपने में रंग देखने का क्या मतलब है?

अगर सपने में आप होली के रंग देखते है तो यह आपको एक नई उम्मीद और नए सोच विचार को उत्पन्न करने के लिए दर्शाता है। इसके अलावा हल्के रंगो का दिखना भी अच्छा माना जाता है।

सपने में होली के रंग क्यों दिखाई देते हैं?

दोस्तों अगर आपको सपने में रंग दिखाई देते है तो ये इस बात को दर्शाता है की यदि आपने अपने मन में किसी कम के बारे में सोचा हुआ होता है तो वो कार्य आपका शीघ्र ही होने वाला है। ये सपना आपके लिए शुभ है और साथ ही आपको खुश हो जाना चाहिए और धैर्य रखना चाहिए।

सपने में लाल रंग से होली खेलना कैसा है?

स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर आप खुद को सपने में लाल रंग की होली से खेलते हुए देखते है तो ये आपके लिए अशुभ है। इसका अर्थ है कि अगर आप कही दफ्तर में कम करते है तो आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। या फिर नौकरी में आपके हाथ से कोई बड़ा टेंडर निकल सकता है।

सपने में दूसरों को होली खेलते देखना?

स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर आप दूसरो को अपने सपने में होली से खेलता देखते है तो ये आपके लिए शुभ का संकेत है। इसका मतलब है आप को अपने व्यापार के हवाले से कोई बड़ी डील मिलने वाली है। और आपके आर्थिक स्तिथि में भी बाधा खत्म होने वाली है।

सपने मे काले रंग से होली खेलना का मतलब

दोस्तों यदि आप खुद को स्वप्न मे काले रंग से होली खेलता देखते है तो यह आपके लिए अच्छे संकेत नहीं देता है। ये सपना जिसे भी दिखाई दे तो वो समझ ले कि ये उसके लिए अशुभ संकेत है। इस प्रकार का dream देखना आपके लिए किसी बड़े संकट को बुलावा देना जैसा है। आपको कहीं से भी हानी पहुँच सकती है चाहे वो किसी व्यक्ति के द्वारा हो या किसी वस्तु के द्वारा। यदि आप स्वप्न मे काले रंग से होली खेलते खुदकों देखते है तो आपको अत्यधिक सतर्क रहने कि ज़रूरत है।

सपने मे प्रेमी प्रेमिका के साथ होली खेलने का मतलब

दोस्तों यदि आप विवाहित है और आप स्वप्न मे अपनी प्रेमिका के साथ खुद को होली खेलते देखते है तो इसका मतलब होता है कि आपके वैवाहिक जीवन मे खुशियाँ आने वाली है।और आपका रिश्ता आने वाले समय मे बेहद मजबूत होगा और यदि आपके और आपके साथी के साथ किसी भी प्रकार कि कलह या कोई मतभेद है तो वह भी दूर होगा। यदि आप अविवाहित है और इस प्रकार का स्वप्न आपको दिखाई देता है तो इसका मतलब है कि जल्द ही आपको आपका मनपसंद साथी मिल जाएगा और आपकी सगाई भी होने का योग बनता है।

तो दोस्तों होली आ गयी है और यदि आप भी होली से संबन्धित सपने की जानकारी चाहते है तो आपने इस आर्टिक्ल को पढ़ा। अगर आपको ये पोस्ट पसंद आया हो तो कमेंट करके हमे सपोर्ट करें। धन्यवाद।

Read More Dream Meaning

Watch Video Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top